बालीवुड न्यूज. टीवी और ओटीटी पर अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुके एक्टर करण टैकर अब अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब इस फिल्म से करण का लुक सामने आ गया है। वह सेना की वर्दी में हंसते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। हाल ही में करण टैकर का लुक सामने आया है। इसके जरिए करण के फैन्स को एक खास तोहफा मिला है। दरअसल, करण आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। 11 मई 1986 को जन्मे करण 39 वर्ष के हैं। अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर उनका पोस्टर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करण टैकर ‘तन्वी द ग्रेट’ में कैप्टन समर रैना की भूमिका में नजर आएंगे। सामने आए पोस्टर में आप अभिनेता को सेना की वर्दी में देख सकते हैं।
अनुपम ने एक विशेष नोट साझा किया
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं करण। जब मैंने नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स देखी थी, तो मैं करण की मौजूदगी और अभिनय से बहुत प्रभावित हुआ था। ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ भी उतनी ही प्रभावशाली थी। करण में बिना किसी परेशानी के अपने अभिनय को दिखाने की अनोखी क्षमता है, लेकिन फिर भी वह एक अनुभवी अभिनेता का वजन उठाते हैं।”
अनुपम ने आगे लिखा…
“तन्वी द ग्रेट में उन्होंने जो भूमिका निभाई, वह सब ज़रूरी थी। वह भारतीय सेना की वर्दी और उसके साथ आने वाली ज़िम्मेदारियों को बड़ी गरिमा, गर्व और शाही शिष्टता के साथ निभाते हैं। आप उन्हें टीटीजी में बहुत पसंद करेंगे। करण, आपके प्यार, समर्पण और प्रतिभा के लिए शुक्रिया। एक बार फिर, जन्मदिन की शुभकामनाएँ मेरे दोस्त। जय हो और जय हिंद।”
ये कलाकार भी आएंगे नजर
जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, वह ब्रिगेडियर जोशी की भूमिका निभाएंगे। जबकि पल्लवी जोशी विद्या रैना की भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा इयान ग्लेन, अरविंद स्वामी, नवोदित शुभांगी और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर हैं।

























