पंजाब समाचार। आम आदमी पार्टी सोमवार (कल) को पंजाब के लुधियाना में अपना मेयर चुनने जा रही है। आम आदमी पार्टी कल गुरुनानक भवन में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर की घोषणा करेगी। लेकिन इसके साथ ही आप ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
कांग्रेस पार्षद आप में शामिल
एक और कांग्रेस पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वार्ड नंबर 41 की पार्षद ममता रानी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। ममता रानी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री अमन अरोड़ा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह, मनी राम और विशाल धवन को भी पार्टी में शामिल कराया।
अब आप मेयर का चुनाव विधायकों की वोटिंग के बिना होगा।
आपको बता दें कि अब तक आम आदमी पार्टी विधायकों की वोटिंग के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी कर रही थी। इस बात पर विवाद था कि विधायकों को सदन में मतदान का अधिकार है या नहीं। यह भी आशंका है कि अगर दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में आप विधायकों की संख्या कम हुई तो पार्टी फिर नगर निगम सदन में अल्पमत में आ जाएगी। लेकिन ममता रानी के आप में शामिल होने के बाद अब आम आदमी पार्टी बिना विधायकों की वोटिंग के भी 48 सदस्यों के साथ बहुमत साबित कर सकती है।

























