नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच आज की वार्ता संपन्न हो गई है। दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बातचीत की। वार्ता के विवरण सहित एक प्रेस नोट जल्द ही जारी किया जाएगा। दरअसल, दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच यह बातचीत दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे शाम पांच बजे तक के लिए टाल दिया गया। और अब खबर आई है कि वार्ता समाप्त हो गई है। दोनों देशों के बीच हुई चर्चा के संबंध में जल्द ही एक प्रेस नोट जारी किया जाएगा।
वार्ता का प्रेस नोट शीघ्र ही जारी किया जाएगा
दोनों देशों के बीच हुई चर्चा के संबंध में जल्द ही एक प्रेस नोट जारी किया जाएगा। कल यानी रविवार को डीजीएमओ राजीव घई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने डर के मारे हमें बुलाया था। हमारी कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमसे बात करने का अनुरोध किया।
भारत और पाकि के डीजीएमओ में 10 मई को हुई थी वार्ता
राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 10 मई को दोपहर 3.35 बजे मेरी पाकिस्तानी डीजीएमओ से बातचीत हुई और इसके बाद शाम 5 बजे से दोनों तरफ से सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई। इसके बाद हमने इस समझौते को दीर्घकाल तक बनाये रखने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए 12 मई को दोपहर 12 बजे आगे बातचीत करने का निर्णय लिया।
तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव फिलहाल खत्म हो गया है। शनिवार को दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की घोषणा की गई। हालाँकि, इसके बाद भी पाकिस्तान ने नापाक हरकतें कीं। उसने युद्ध विराम का उल्लंघन किया और भारत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसके नापाक प्रयास को विफल कर दिया। तीनों सेनाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर पाकिस्तान अब संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।























