रूस के पूर्वी हिस्से में लगातार तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने यह जानकारी दी है। GFZ के अनुसार, भूकंप रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास आया। भूकंप का केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई थी, जिसे बाद में 6.6 मापा गया। इस शहर की आबादी लगभग 1.8 लाख है। इससे कुछ मिनट पहले, इसी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप भी दर्ज किया गया था।
समुद्र में सुनामी का खतरा
इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटकों से समुद्र में सुनामी का खतरा है। अमेरिका के हवाई द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
जान-माल का कोई नहीं नुकसान
इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटकों के कारण समुद्र में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका के हवाई द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

























