गैस कंपनियां लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है। पिछले महीने भी गैस कंपनियों ने दामों में बढ़ोत्तरी की थी और आज से फिर 19 किलो के सिलेंडर पर 48 रुपए बढ़ा दिए हैं। इससे होटल, रेस्टारेंट और कमर्शियल गैस का उपयोग करने वालों पर असर होगा। सरकार ने इस बार भी घरेलू उपभोक्तों को राहत दी है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं
वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। पूर्व की तरह अभी भी 831 रुपए में सिलेंडर मिलता रहेगा और जिन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर मिल रहे हैं, उनकी सब्सिडी भी यथावत रहेगी, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम इस बार बढ़ गए हैं। आज से 19 किलो का गैस सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा जो पिछले महीने 1798 रुपए का आ रहा था। इसके दाम में 48 रुपए की वृद्धि की गई है, जबकि 1 सितम्बर को ही कंपनियों ने इसमें 38 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। वहीं 47 किलो के गैस सिलेंडर में 122 रुपए सीधे-सीधे बढ़ा दिए हैं जो आज से 4 हजार 613 रुपए में मिलेगा। यह सिलेंडर 1 सितम्बर से 4 हजार 491 रुपए में मिल रहा था, जिसमें 44 रुपए की वृद्धि की गई थी। वहीं 5 किलो का अप्पू गैस सिलेंडर अब 555 रुपए में मिलेगा। इसमें 11 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। कुल मिलाकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में ही लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है, जबकि घरेलू में अभी पिछले कई महीनों से राहत है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के नए रेट (New Rate) आज 1 अक्टूबर को जारी हो गए हैं। दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों से ठीक पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका (Inflation shock to Consumers) लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (Commercial LPG cylinder prices.) में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी (Increased Rs 50.) की गई है।

























