पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक है। उनके स्मारक को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। इस बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आई है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। भाजपा ने दावा किया कि जहां पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में है, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए ‘वियतनाम’ रवाना हो गए हैं।
यह भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी पर किया गया दूसरा हालिया हमला है। इससे एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया था। मनमोहन सिंह की अस्थियों के विसर्जन में गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। मनमोहन सिंह की अस्थियां शनिवार को दिल्ली में यमुना नदी में विसर्जित की गईं। हालांकि, कांग्रेस ने इसे मनमोहन सिंह के परिवार की निजता का मामला बताया है।
अमित मालवीय ने क्या कहा?
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को ताजा हमला करते हुए कहा, “एक तरफ पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है और दूसरी तरफ राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने वियतनाम जा रहे हैं।” राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री की मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अमित मालवीय ने कहा, ‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं।

























