मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। इसे खानपान और दवा की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए दवा के साथ-साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि खानपान में कुछ बदलाव करके शुगर लेवल को सामान्य किया जा सकता है। देसी घी की मदद से डायबिटीज लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं देसी घी से शुगर लेवल कैसे कम करें।
देसी घी से शुगर लेवल कैसे नियंत्रित करें
घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। घी में मौजूद पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इतना ही नहीं, यह शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है। दरअसल, हेल्दी फैट्स के सेवन से शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
घी का सेवन कैसे करें
मधुमेह के मरीज अक्सर चावल खाना पसंद करते हैं। आप गरमा गरम चावल में एक चम्मच घी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, रोटी के साथ घी खाने से शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता है।
कितना सेवन करें
रोज़ाना 2 से 3 चम्मच देसी घी का सेवन किया जा सकता है। आप नाश्ते और दोपहर के भोजन में घी को शामिल कर सकते हैं।
देसी घी के पोषक तत्व
घी में विटामिन ए, ई, डी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में भी मददगार होते हैं। घी का सेवन करने से इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। घी में कार्बोहाइड्रेट नहीं होता, कार्ब-मुक्त होने के कारण शरीर में इंसुलिन की मात्रा नहीं बढ़ती।

























